How to increase Concentration in Hindi (कंसंट्रेशन कैसे बढ़ाए)

How to increase Concentration in Hindi: जिंदगी जिस कठिनाई और तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उसमें व्यक्ति का एक काम पर फोकस नजर ही नहीं आता। इसलिए ज्यादातर व्यक्ति मल्टीटास्किंग करना भी सीख रहे हैं। किसी काम को करने के लिए जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वह है कंसंट्रेशन। इसलिए अगर किसी एक काम में भी आप फोकस ना कर पाए तो फिर मल्टीटास्क कामों में फोकस कैसे कर पाएंगे। बस इसलिए जरूरी है कि हम कंसंट्रेशन को जिंदगी में शामिल करें। लेकिन दिक्कत यह है कि कंसंट्रेशन आसानी से जिंदगी में नहीं आता। इसके लिए भी कंसंट्रेशन करना पड़ता है। कुछ ऐसे ही कदम उठाने पड़ते हैं आइए जानते हैं।

कंसंट्रेशन क्या है (What is Concentration in Hindi)

बिना विचलित हुए किसी काम को अपनी इच्छा अनुसार करना और अपने दिमाग से उसको निर्देशित करना या ध्यान पर नियंत्रण को एकाग्रता या कंसंट्रेशन कहते हैं। कंसंट्रेशन में रहने के लिए एक मुख्य विषय को छोड़कर सभी विषयों और अन्य विचारों को दिमाग से हटाना पड़ता है। किसी एक विशेष काम को करने के लिए अपनी ओर से पूरी ऊर्जा को लगाना। इसके लिए आपको उन स्रोतों से भी ऊर्जा को एकत्रित करनी पड़ती है जो उसी वक्त आप दूसरी जगह खर्च कर रहे हैं। इसी को माइंड पावर और कंसंट्रेशन भी कहते हैं।

कंसंट्रेशन के वक्त दिमाग कैसे काम करता है

हमारे शरीर में पांच ज्ञानेंद्रियां होती हैं। आंख, कान ,नाक जीभ और त्वचा । इनके जरिए बाहरी सूचनाएं हमारे दिमाग तक पहुंचती हैं। फिर इन सूचनाओं की प्रोसेसिंग होती है। और दिमाग इनको चेतना ,अवचेतना दिमाग में स्टार्ट कर देता है। जब कभी इनकी जरूरत पड़ती है। तो आप इसका आउटपुट भी दे सकते हैं। आप कुल कितने प्रतिशत आउटपुट दे सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि जितना आप अंदर स्टोर करते हैं। ज्यादा आउटपुट के लिए आपको अपने स्टोरी क्षमता को बढ़ाने की जरूरत होती है l इसलिए कभी-कभी आपको सुझाव दिया जाता है। या आप खुद ही सोच लेते हैं कि मेरे दिमाग में कितनी शक्ति है। और अपनी कंसंट्रेशन पावर को कैसे बढ़ाना है।

कैसे बढ़ाएं अपना कंसंट्रेशन (How to increase Concentration in Hindi)

कंसंट्रेशन सफलता की गारंटी लेने वाले कुछ खास शब्दों में से एक है। जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपनाता है। कंसंट्रेशन का मतलब यह हुआ कि जो आप कर रहे हैं। बस उसी पर ध्यान हो, कहीं और ध्यान ना भटके । इसके साथ जब आप कोई भी काम करते हैं तो आप उसमें अपना 100% दे देते हैं। और फिर रिजल्ट भी परफेक्ट मिलते हैं। आप निम्न तरीके अपनाकर कंसंट्रेशन बढ़ा सकते हैं।

मैं यह कर सकता हूं

आप याद कीजिए जब जिम में बहुत मेहनत करने का दिन होता है। एक्सरसाइज कठिन होती है। ठीक तभी आपको मन में डाउट आता है कि आप यह कर पाएंगे या नहीं। लेकिन फिर होता क्या है आप करते जाते हैं। और सब कुछ आसानी से होता चला जाता है। ठीक इसी तरह कोई काम करने से पहले भी मन में डाउट आते हैं कि कर पाऊंगा या नहीं लेकिन आपकी इच्छाशक्ति आपको आगे ले जाती है। आप खुद देखेंगे कि आपका सारा काम धीरे-धीरे हो जाएगा। जब आप खुद से काम कर ले जाने का वादा कर लेते हैं। तो आप अपने आप ही सारा काम पर फोकस कर देते हैं। तब आपको पता चलता है कि आप यह कर सकते है।

सब कुछ धीमे-धीमे करें

आप कोई भी कार्य करें। उसमे जल्दबाजी न दिखाएं। यहां भी आपको जिम का उदाहरण समझना होगा। जिस दिन आप सोच लेते हैं कि आप परफेक्ट शेप में आ जाएंगे। उस दिन से आप छोटे लेवल पर कोशिश शुरू करते हैं। फिर यह लेवल आप करते जाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो और पहले दिन ही अत्यधिक मेहनत करने लगेंगे तो खुद को चोट ही पहुंचाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप कंसर्टेशन के मामले में भी शुरुआत निचले स्तर से करें। जैसे पढ़ाई ,ऑफिस के काम में तुरंत कंसंट्रेशन बनाने के लिए प्रैक्टिस करने का अच्छा तरीका है। आप रोजमर्रा के कामों में से भी शुरुआत कर सकते हैं।

डिस्ट्रक्शन वाले काम से दूर रहें

ऐसे कई काम होते हैं। जो आपके लाख चाहने के बाद भी कंसंट्रेशन करने ही नहीं देते हैं। जैसे काम करते हुए सामने रखा फोन। जिसे आप बार बार देखते है। और सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन आपको काम से भटकाते रहते हैं। बस ऐसे ही कई कामों की लिस्ट आप बना लीजिए और आप इन चीजों को कम से कम खास काम करते हुए खुद को दूर रख दीजिए इस लिस्ट को हमेशा साथ रखें आप पाएंगे कि आपका मन एकाग्रता की ओर बढ़ेगा और अब डिस्ट्रक्शन नहीं होंगे।

मेडिटेशन करेगा मदद

मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है जिसमें कंसंट्रेशन ही काम करता है। आप मेडिटेशन तब ही कर पाएंगे। जब आप कंसर्टेशन कर पाए मेडिटेशन के लिए। इससे आपकी फोकस करने की शक्ति बढ़ेगी। मेडिटेशन करने की शुरुआत आसान सी एक्सरसाइज से करें ।जैसे रात में सोने से पहले भगवान का नाम ले और उस नाम पर ही फोकस करें। इसके अलावा महिलाएं जहां बिंदी लगाती हैं। वहां फोकस करने की कोशिश करें। इससे मेडिटेशन करना आसान होगा । और कंसर्टेशन भी बढ़ता है। मेडिटेशन भी आपको घंटों नहीं करना बल्कि कुछ ही मिनट 10 से 15 मिनट कर करेंगे तो आपको फर्क दिखने लगेगा।

एक्सरसाइज करते रहें

एक्सरसाइज भी कंसंट्रेशन को बेहतर करती है। दरअसल एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ करने के साथ दिमाग को भी रिफ्रेश कर देती है। जब दिमाग तनाव रहित होता है तो फिर कंसंट्रेशन अपने आप ही बनता चला जाता है। इसलिए दिन में 6 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें।

हर दिन कुछ नया करें

हर दिन कुछ नया करने से मानसिक स्वास्थ्य को काफी फायदा होता है। बात यह है कि कई शोधों में पाया गया है। जब मन शांत होता है। तो कंसंट्रेटे आसान हो जाता है। दरअसल जब हम किसी नए काम को करते हैं। तो उस पर फोकस खुद से करते हैं। ताकि पहले प्रयास में ही काम आसान हो सके।

अपने दिमाग को सिखाएं

किसी निश्चित दिशा में आप अपने दिमाग को जिस प्रकार का जोड़ दोगे ।परिणाम आपको उसी के अनुरूप मिलेंगे। क्योंकि आपका दिमाग हर वक्त कुछ ना कुछ सीख रहा होता है। निर्भर यह करता है कि उस वक्त आपके दिमाग में क्या चल रहा है। अगर दिमाग में सही चीजों को दौड़ रही है। तो अच्छी बात है। एक बात और दिमाग स्वता ही नई चीजों को सीखता जाएगा। और आगे बढ़ता जाएगा। दिमाग को ट्रेंड करने के लिए कुछ खास तरह के गेम खेलें।

वीडियो गेम खेलें

कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए वीडियो गेम बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है। इस पॉइंट पर आगे बढ़ने से पहले आपको एक संदेश देना चाहूंगा की हद से ज्यादा किसी चीज को करने पर उसके नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। मैं इसलिए यह कह रहा हूं कि आने वाले समय में वीडियो गेम के दुष्परिणाम देखने को मिल सकते है। इसलिए अगर कंसंट्रेशन बढ़ाना है तो आप नियमित समय के लिए वीडियो गेम खेल सकते हैं। लेकिन इसके आदी ना बने।

नींद पूरी ले

नींद की कमी एकता को बाधित करती है। जब सामान्य मशीनें भी गर्म होती हैं। तो दिमाग क्यों नहीं। दिमाग भी कंप्यूटर से भी बड़ी मशीन है। नींद आपके बिगड़े हुए मूड को बना सकती है। इसलिए अच्छी नींद आपके काम करने की क्षमता को आदत ही बढ़ाती है। नींद हमेशा एक निश्चित समय पर लेनी चाहिए । आप कोशिश करें कि आप रात में 6 से 7 घंटे की पूरी नींद लें।

खुद के लिए समय निकालें

खुद के लिए समय निकालने का मतलब यह होता है कि ऐसे काम को करना जो सीधे आपके शारीरिक और मानसिक स्तर पर प्रभाव डालते हैं। इसके लिए योग करें। व्यायाम करें । आप एरोबिक व्यायाम ,जंपिंग, रनिंग स्विमिंग भी कर सकते हैं। कभी कभी एकांत समय में निकल जाएं। और खुद से कुछ परेशान करने वाले सवाल करें । दिन में कम से कम 2 घंटे खुद को दें।

संगीत सुनें

दिमाग को रिफ्रेश और ताजा करने के लिए संगीत बहुत बेहतरीन उदाहरण है। संगीत सुनना आपके मूड को ताजा कर सकता है। इसमें संगीत की क्वालिटी भी निर्भर करती है। आपको जिस तरह का संगीत पसंद है। उसी तरह का संगीत सुनें l। संगीत में आप वॉइस सुन सकते हैं । आप जब भी संगीत सुनें एकाग्रता के साथ ही सुने। आसपास शोर ना हो रहा हो । ऐसी स्थिति में संगीत दिमाग में एक नई ऊर्जा भर देगा। फिर आप तरोताजा महसूस करेंगे।

कम से कम बोले

ज्यादा बोलने से दिमाग को अपने सोचने और ध्यान लगाने की शक्ति में कमी होती है। बोलने से शरीर की अधिक से अधिक शक्ति खपत होती है ।बोलने से मुंह ,गले और दिमाग में जोर पड़ता है। मांसपेशियां खींचने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कम से कम बोलें और उस जितना हो उचित बोले।

How to Increase Concentration Video

आप ध्यान क्यों नहीं लगा पाते हैं

कई लोग कंसंट्रेशन बिल्कुल भी नहीं लगा पाते ऐसा क्यों होता है आइए नजर डालते हैं ।

  • आपके फोन के नोटिफिकेशन और सोशल रिंग आपके मन को दूसरी ओर आकर्षित करती है।
  • परिवार के सदस्य आपके रूममेट्स से आपका ध्यान भंग हो सकता है। उनकी बेफिजूल बातों से।
  • आपके आसपास चल रही चीजों से आपका मन उनके भटक जाता है। ऐसी चीजें जिनसे आपको कोई मतलब नहीं है।
  • आप अपने कठिन दिनचर्या से बोर होते है। तो आपका दिमाग कंसंट्रेट नही हो पाता।
  • कोई श्वास संबंधी दिक्कत आपको एक विचार पर आकर छोड़ देती है।
  • गंदी आदत आपको कुछ नया करने रोकती है।
  • नकारात्मकता की चीजें ना सोचे, गंदी बातें और गंदे विचार मन में ना आने दे। मन कमजोर हो जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों कंसंट्रेशन प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। जब हम कोई कार्य करते है। अगर उसमें कंसंट्रेशन नहीं होता तो वह कार्य बिगड़ जाता है। इसलिए अपने कंसंट्रेशन को बढ़ाने के लिए बताएं गए उपायों को करें । आप निश्चित्तौर पर अच्छे रिजल्ट पाएंगे।

Leave a Comment