आज के समय में लोगों की सबसे गंभीर समस्या मोटापा है। और इसकी वजह है ख़राब खानपान और जीवनशैली। जाहिर है मोटापा किसी की सुंदरता को कम तो करता ही है। ऐसे में कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है। जैसे डायबिटीज ,कैंसर ,दिल के रोग आदि के लिए खतरा होता है। पेट और कमर पर जमी जरूरत से ज्यादा चर्बी चिंता का विषय है। यह ना सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि इसके कारण कई बीमारियां होती हैं। कई लोग वजन कम करने के चक्कर में गलत नियमों का पालन करते हैं। ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी रिजल्ट मिल सके। लेकिन एक्सपर्ट्स तरीकों को गलत मानते हैं। जल्दबाजी वाले तरीके में आपको रिजल्ट तो जल्दी मिल जाएंगे। लेकिन इसके साइड इफेक्ट अधिक देखने को मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे पेट की चर्बी को कैसे घटाएं । इसके लिए क्या उपचार करें।

क्या है पेट की चर्बी

पेट के आसपास मौजूद जमी वसा को ही पेट की चर्बी कहते है।यह वसा शरीर को एक सेब जैसा आकार देती है। यह वसा उदर गुहा के भीतर जमा हो जाती है। या फिर यकृत अग्नाशय और आंतों जैसे कई महत्वपूर्ण अंगों को घेर लेती है। आंतों में एक्टोपिक वसा की अधिक बढ़ोतरी के कारण पेट की चर्बी बढ़ जाती है।

पेट की चर्बी बढ़ने के क्या कारण है

पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी का होना सामान्य बात है। अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा होती है। तो कई बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए पेट की चर्बी को हमेशा कम ही रखना चाहिए। यहां हम पेट की अतिरिक्त चर्बी के प्रमुख कारण जानने की कोशिश करते हैं।

अनुवांशिक कारण

वैज्ञानिक शोध के अनुसार शरीर में कुछ फ्लैट सेल अनुवांशिक तौर पर विकसित होते हैं। अगर किसी के परिजन इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आने वाली पीढ़ी को भी यह समस्या होने की आशंका होती है। ज्यादातर अनुवांशिक समस्या कारण पेट में चर्बी जमा हो जाती है। लेकिन अनुवांशिक कारणों की परसेंटेज की मात्रा बहुत कम है।

खराब गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल प्रक्रिया

उम्र बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को भी प्रभावित करने लगता है। इस कारण पेट की चर्बी बढ़ जाती है।

हार्मोन में बदलाव

आमतौर पर हार्मोन बदलाव का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। जब वह अपने जीवन के मध्य पड़ाव में पहुंचती हैं। तो शरीर के वजन के मुकाबले चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है। फिर मैन हॉर्स यानी रजोनिवृत्ति के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम और एंड्रोजन हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाता है। यही कारण है कि कमर के आसपास चर्बी जमा हो जाती है।

तनाव

तनावग्रस्त शरीर एक के बाद एक कई बीमारियों से घिरता चला जाता है। शरीर में चर्बी का बढ़ना भी उन्हीं में से एक है। तनाव के करण रक्त में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर अधिक हो जाता है। कोर्टिसोल शरीर में वसा का स्तर बढ़ाता है। जिससे वसा कोशिकाएं बड़ी हो जाती है। आमतौर पर इस स्थिति में पेट की चर्बी बढ़ जाती है।

अन्य बीमारियां

कुछ अन्य बीमारियां ऐसी होती है। जिनकी चपेट में आने से वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा किडनी संबंधित समस्या, थायराइड, और मोटापा हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं मांसपेशियों में ढीलापन पेट के कारण और पेट की चर्बी बढ़ना शुरू हो जाती है। आधुनिकता के इस दौर में जीवन इतना आसान हो गया है। कि व्यक्ति ने अपने शारीरिक गतिविधियों को करना लगभग बंद ही कर दिया है। हर काम को काम बैठे-बैठे ही करने की कोशिश करता है। चाहे वह ऑफिस में हो या घर में एक जगह बैठे रहने से चर्बी बढ़ने लगती है।

पेट की चर्बी कम करने वाले व्यायाम

कुछ लोगों के पेट व कमर के आसपास चर्बी इतनी जमा हो जाती है कि वह चाहकर भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते। कई बार चर्बी की वजह से दूसरों के सामने उठने बैठने में शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है। क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों में नजर आने लगती है। इस तरह से लोग हमेशा इस सोच में डूबे रहते हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। ऐसे में नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। आज हमको आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं। जिन्हें आप रोजाना कर पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।

दौड़ना

शरीर को स्वस्थ और दुरस्त बनाए रखने के लिए रनिंग बहुत अधिक फायदेमंद है। दरअसल दौड़ लगाने से हृदय अच्छे से काम करता है। इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम होने लगती है। शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़े और धीरे-धीरे इसकी गति को बढ़ाएं। जब शरीर का अभ्यस्त हो जाए तो और गति को वृद्धि कर सकते हैं। रोजाना 2 किलोमीटर दौड़ने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम हो सकती आपको 15 दिन में रिजल्ट देखने लगेंगे।

तैराकी

कमर और पेट पर चर्बी कम करने के लिए तैराकी बेस्ट विकल्प है। इससे शरीर में अतिरिक्त जमी वसा कम होने लगती है। तरक्की करने से ना सिर्फ वजन कम होता है। बल्कि शरीर भी बेहतर सेप में आ जाता है। इसे हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। अगर आप अच्छे तैराकी नहीं है तो आप ट्रेनर की मदद ले सकते है।

साइकिलिंग

पेट कम करने के लिए व्यायाम के रूप में साइक्लिक भी की जा सकती है। इसे सबसे आसान कार्डियो एक्सरसाइज के रूप में माना जाता है। इससे पैरों टांगों और जांघों की भी एक्सरसाइज होती है। साथ ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में बहुत ही मददगार है। इसी वजह से हमें रोजाना पांच से 10 किलोमीटर साइकिल करनी चाहिए।

पैदल चलना

पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। यह कुछ लोग सुबह जल्दी उठकर कई किलोमीटर पैदल चलते हैं। जिससे वह स्वस्थ रहते हैं। पैदल चलने से ही सिर्फ सांस संबंधी बीमारी नहीं ठीक होती। बल्कि रोजाना आधा घंटा, एक घंटा पैदल चलने से पेट की चर्बी कम होती है। कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को 2 किलोमीटर रोज पैदल चलना चाहिए।

वेट ट्रेनिंग

पेट की चर्बी कम करने के लिए वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज काफी मददगार है। भार उठाने वाले व्यायाम करने से न सिर्फ शरीर को आकर्षक सेप भी मिल सकती है। बल्कि शरीर में जमी वसा भी कम होती है। ध्यान रहे वेट ट्रेनिंग सिर्फ ट्रेनर की देखरेख में ही करनी चाहिए।

सिट अप

कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए सेट अप बहुत बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस आसान व्यायाम से ना सिर्फ पेट की चर्बी बल्कि शरीर के कई हिस्से की चर्बी कम होती है। सुबह और शाम यह एक्सरसाइज को रोज 10 मिनट करना चाहिए।

सीढ़ियां चढ़ना उतरना

आजकल लोग ऑफिस जाते वक्त , सिनेमा हॉल या फिर मॉल जाते हुए सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं करते। वो लिफ्ट के जरिए आना जाना पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी पेट की चर्बी बढ़ना लाजमी है। अगर आपको पेट की चर्बी कम करनी है। तो आपको सीढ़ियां उतरने और चलने की आदत डालनी चाहिए। यह अच्छा व्यायाम भी है। इससे शरीर और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रोजाना कम से कम 10 मिनट घर की सीढ़ियां चढ़ना उतरना चाहिए। साथ ही अगर आप कहीं ऑफिस जाते हैं तो लिफ्ट का बिल्कुल भी ना करें। इससे पेट की चर्बी कम होने लगती है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाना चाहिए क्या नहीं

अगर खानपान को संतुलित ना रखा जाए तो पेट की चर्बी दिन-ब-दिन बढ़ने लगती है। एक्सरसाइज और योगा करने के बाद अगर आप पेट की चर्बी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा।

  • पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आप खानपान में सुधार कर सकते हैं।
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए फल का सेवन करें। कोशिश करें कि जिनमें फाइबर वसा कम करता है। उन्हीं फल को चुने । साथ ही खट्टे फलों का चुनाव अवश्य करें।
  • साबुत अनाज पेट की चर्बी कम करने के लिए काफी अच्छा माना गया है। साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं ।और पेट की चर्बी को कम करने के लिए लाभदायक होते हैं।
  • नट्स और बींस पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत अच्छे ड्राई फ्रूट्स हैं। आप इनका इस्तेमाल नियमित रूप से करें।

पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन से योग करें

योगासन भी बढ़ा हुआ पेट को कम करने के लिए काफी मददगार होता है अगर आप बताए गए योग को नियमित रूप से करेंगे तो आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी

  • सेतुबंध योगासन
  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • प्राणायाम नौकासन
  • सुखासन

पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ अन्य टिप्स

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बार खाने से अच्छा है कि तीन बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। और संतुलित मात्रा में खाए । इससे अच्छा पाचन भी होगा और पेट की चर्बी नहीं जमेगी।
  • रोजाना कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पिए ।जब भी प्यास लगे, गला सूख रहा हो तो थोड़ा-थोड़ा कर पानी पिएं । कोशिश करें पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए तो चर्बी कम करने में आसानी रहेगी।
  • जितना जरूरी सांस लेना होता है। उतना ही जरूरी नाश्ता होता है। इसलिए जब भी सुबह उठे तो नाश्ता करना बिल्कुल ना भूलें। नाश्ता हल्का पौष्टिक आहार के रूप में होना चाहिए।
  • ग्रीन टी पेट करने पेट कम करने के लिए सर्वोत्तम उपाय है ।इसलिए ग्रीन टी दिन में सिर्फ दो बार उपयोग कर सकते हैं
  • पोटेशियम युक्त पदार्थ खाद्य पदार्थ खाने से पेट की चर्बी कम होती है कि लखवानी संतरे आदि का सेवन करना चाहिए।
  • अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। और कोशिश करें पूरी नींद लेने की 6 से 7 घंटे नींद लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

पेट की चर्बी का जमा होना लोगों को शर्मिंदा कर सकता है। और मधुमेह , मोटापे जैसी कई प्रकार की स्वास्थ्य बीमारियों का जोखिम भी। बढ़ा देता है। इन्हीं कारणों से लोग अपने पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं। शारीरिक व्यायाम की कमी और अधिक भोजन करना पेट की चर्बी बढ़ने के कारण है। इसलिए संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। साथ ही व्यायाम एक्सरसाइज और योगासन भी करना चाहिए। इससे पेट की चर्बी कम होती है। अगर आप फिर भी आस्वस्थ देखते हैं। या किसी तरह की गंभीर समस्या हो रही है। तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

Hindi Mail

View all posts

Add comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *